भटवाड़ी ब्लॉक में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर भालू का हमला, खाई में गिरने से मौत

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के ओंगी गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घास लेने जंगल गई एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में वह भागने लगीं, लेकिन पैर फिसलने से गहरी खाई में गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ओंगी गांव के ग्राम प्रधान सतीश रावत ने बताया कि मृतका की पहचान विनीता राणा (37) पत्नी सतेंद्र राणा के रूप में हुई है। रविवार शाम वह जंगल में घास काटने गई थीं, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। भयभीत होकर विनीता भागने लगीं, लेकिन संतुलन बिगड़ने से पहाड़ी से नीचे गिर गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को गांव तक लाया। इसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू का आतंक बना हुआ है, लेकिन अब तक वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने विभाग से गांव के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

इस संबंध में रेंज अधिकारी बाड़ाहाट मुकेश रतूड़ी ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पर वास्तव में भालू ने ही हमला किया था। उन्होंने बताया कि एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है और भालुओं को दूर भगाने के लिए पटाखे जलाने जैसी कार्रवाइयां जारी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119