वाहन दुर्घटना में कार चालक की मौत, झाडियों में अटका मिला शव
चमोली। कुलसारी से जबरकोट जाने वाली सड़क और एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमे चालक की मृत्यु हो गई है। थाना प्रभारी थराली देवेंद्र पंत ने बताया कि थाना थराली बुधवार की सुबह टेलीफोन पर सूचना प्राप्त हुई कि कुलसारी से जबरकोट की तरफ जाने वाली सड़क पर एक कार का ऐक्सीडेंट हो रखा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिसबल के मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक आल्टो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो रखी है, कार ऊपर वाली रोड से लगभग 400 मीटर गिरकर नीचे वाली रोड पर पहुंच गई है।
कार के चालक की तलाश की गई तो उसका शव दोनों रोडो के बीच में झाडियों में अटका हुआ था। शव को बाहर निकाला गया। चालक की पहचान गौर सिंह कंडारी पुत्र केदार सिंह कंडारी निवासी जबरकोट थराली उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में की गई। कार में चालक के अतिरिक्त और कोई मौजूद नहीं था। संभवतः दुर्घटना देर रात को हुई होगी जिस कारण किसी को रात में पता नहीं लग पाया। मृतक का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हेतु कर्णप्रयाग भेज दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा