डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

घर से दुकान लौट रहे स्कूटी सवार युवक को खनन सामग्री से भरे डंपर ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  ग्राम मोतियापुरा बलखेडा निवासी कमलजीत सिंह (22) पुत्र बलविंदर सिंह सकैनिया कस्बे में लोहे के ग्रिल बनाने की वर्कशाप चलाता था। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे कमलजीत अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर से दुकान की और लौट रहा था। गदरपुर सकैनिया मसीत लिंक रोड पर ग्राम बरेली नगर और सरोवर नगर के मध्य अचानक सामने से खनन सामग्री लेकर सकैनिया की और जा रहे डंपर ने स्कूटी सवार कमलदीप को चपेट में लेते हुए रौंद दिया। डंपर की टक्कर से कमलदीप बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दुर्घटना के बाद डंपर रोड के किनारे खड्डे में पलट गया और चालक फरार हो गया।  राहगीरों ने दुर्घटना होने की सूचना पुलिस और कमलदीप के परिजनों को दी। मृतक कमलजीत तीन भाई बहनों के परिवार में सबसे बड़ा था। कमलदीप की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से कमलजीत के शव को सीएचसी गदरपुर लाया गया, जहां पहुंचे परिजनों सहित ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक कमलजीत के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119