चितई मंदिर में नगदी से भरा बैग ले उड़ा बन्दर, पुलिस ने ढूंढकर लौटाया
अल्मोड़ा। जनपद में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। बन्दर बेख़ौफ़ होकर लोगों के हाथों से सामान छीन ले जा रहे हैं। ताजा मामला चितई मंदिर का है जहाँ मंदिर में स्थानीय व्यक्ति नितिन पंत बैग कंधे में टांगकर मंदिर परिसर में कुछ कार्य कर रहे थे, तो इस दौरान बन्दर झपटा और बैग निकालकर ले गया। बैग में 20 हजार की नकदी रखी हुई थी।
बंदर द्वारा बैग छीनकर ले जाने से बैग स्वामी काफी परेशान हो गये। नितिन पंत ने अपने साथ हुई इस घटना को चितई मंदिर ट्रैफिक व्यवस्था में लगे अल्मोड़ा पुलिस के हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन को बताया, जिस पर पुलिस जवान द्वारा कुछ युवकों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में बैग की खोजबीन शुरू की गई। करीब 01 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगदी भरा बैग बरामद हो गया। बैग में रखी 20 हजार की नकदी सुरक्षित थी, जिसे बैग स्वामी को सुपुर्द किया गया। अल्मोड़ा पुलिस के जवान से त्वरित मदद पाकर बैग स्वामी काफी प्रसन्न हुए और आभार प्रकट किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप