बिजली के करंट से छात्र की मौत-

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। यहां के बना गांव निवासी कक्षा नौ के एक छात्र की त्रिपुरादेवी प्राथमिक विद्यालय के पीछे के मैदान से अपनी छोटी बहन को घर ले जाते समय बिजली के नंगे तार में पैर पड़ जाने से मौत हो गई। हालांकि घटना 25 नवंबर की है लेकिन उसके पिता ने कल बेरीनाग पुलिस थाने पहुंच कर उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन और बेरीनाग नगर पंचायत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश


पुलिस थाने में तहरीर दर्ज कराते हुए बना गांव निवासी 56 वर्षीय बसंतराम ने कहा है कि 25 नवंबर को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे कक्षा नौ में पढ़ने वाला उनका पुत्र अंकित कुमार राजकीय प्राथमिक विद्यालय त्रिपुरादेवी से अपनी छोटी बहन को लेकर घर आ रहा था। उसके तीन दोस्त उसका रास्ते में इंतजार कर रहे थे। विद्यालय के मैदान को पार करते समय अंकित का पैर मैदान में पड़े बिजली के नंगे तार पर पड़ गया। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। जब उसकी लाश से धुओं उठने लगा तो ग्रामीण वहां पहुंचे इस बीच उसके दोस्त मुकेश और राहुल भ्ज्ञी वहां पहुंचे। लेकिन तब तक बहु देर हो चुकी थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119