शीत लहर में अलाव जलाने व कंबल बांटने के लिए डीएम ने किया धन आवंटित-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में शीतलहर से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निःशुल्क कम्बल वितरण तथा रैनबसेरों में व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु 5 लाख की धनराशि आवंटित कर दी है। उन्होने बताया कि शीतलहरी के प्रकोप से बचाने एंव आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में अलाव, कम्बलों तथा रैन बसेरों की व्यवस्था हेतु राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) मद से जनपद के तहसीलों को आंवटित कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई


श्री गर्ब्याल ने बताया कि तहसील नैनीताल को 80 हजार, हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 65 हजार, लालकुऑ को 50 हजार, कालाढूंगी कोें 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा बेतालघाट तहसील को 50 हजार की धनराशि आवंटित कर दी है। उन्होने बताया कि निराश्रितों को संभावित शीतलहरी के प्रकोप से बचाने हेतु आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानो पर किया जाए जहां अधिक से अधिक निर्धन एंव असहाय लोग, जनता खुले आसमान के नीचे निवास करते हो या एकत्र होते हो, जैसे धर्मशालये, रैन बसेरा, मुसाफिर खाना, पड़ाव सराय, चौराह, रेल/बस स्टेशन, सर्वजनिक स्थान। इसके साथ ही निःशुल्क कम्बल बॉटने की व्यवस्था भी की जाएं एंव इस हेतु कम्बल नियमानुसार क्रय किये जाये।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119