खाई में गिरने से एक युवक की मौत, पुलिस ने कड़ी मसक्कत से बाहर निकाला-
बेरीनाग। बेरीनाग पुलिस को सूचना मिली की बेरीनाग-नरगोली मोटर मार्ग कूड़ा निस्तारण स्थल के पास एक व्यक्ति सड़क से नीचे गिर गया । सूचना पर थानाध्यक्ष बेरीनाग प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुँचे तो वहां दौलीगाढ़ सुकलगाड़ी गांव के मौजूद लोगों द्वारा बताया कि उनके गांव का भुवन चन्द्र उपाध्याय पुत्र हरीश चन्द्र उपाध्याय उम्र 32 वर्ष बाजार से आते समय नीचे गिर गया तथा मोबाइल पर काल करने पर नीचे मोबाइल की लाईट दिख रही थी ।
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रस्सों के सहारे लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई से व्यक्ति को कड़ी मसक्कत से मुख्य सड़क तक लाया गया तथा सीएचसी में पहुँचाया । जहां पर चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया । मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता