युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा-

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। आपसी रंजिश के चलते जन्मदिन समारोह में शामिल होने गये युवक पर फायर झोंक दिया। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। बंदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम ईमारपुर बहेड़ी जिला बरेली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते एक नंबवर को वह अक्षय फुटेला के जन्म दिन समारोह में आजादनगर किच्छा था। रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह अपने घर ग्राम ईमानपुर वापस जाने के लिए निकला। इसी दौरान रास्ते में इंतजार कर रहे मनीष झा उर्फ मल्होत्रा पुत्र मनोज झा निवासी रुद्रपुर रोड किच्छा, आशुतोष भंडारी पुत्र भूपाल सिंह भंडारी निवासी ग्राम लालपुर किच्छा, युवराज निवासी लोक विहार रुद्रपुर एवं कुलदीप अरोरा पुत्र सुभाष अरोरा ने बंदीप को जान से मारने की नीयत से उस पर फायर झोंक दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

गनीमत रही कि इस हमले में बन्दीप बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी बंदीप को जान से मारने की धमकियां देते हुये फरार हो गये। बंदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119