थल-डीडीहाट मार्ग पर कार दुर्घटना में एसएसबी के दो जवानों की मौत-
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के थल- डीडीहाट मार्ग पर कार दुर्घटना में एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक थल डीडीहाट सड़क मार्ग पर कूड़ाघर के पास लालघाटी नामक स्थान पर एक कार संख्या यूके 07डीटी-4557 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी ।
जिसमें 11 बटालियन एसएसबी डीडीहाट में तैनात एएसआइ मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चन्द्र निवासी भारीगाँव बेरीनाग पिथौरागढ़ उम्र 46 वर्ष एवं वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर देहरादून सवार थे । उक्त दोनों की मृत्यु हो गई । थाना डीडीहाट पुलिस व एसएसबी द्वारा शवों को डीडीहाट मोर्चरी लाया गया जहां प्रभारी हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी मेजर बनकर युवतियों को फंसाता था 20 वर्षीय युवक -देहरादून की एक दर्जन से अधिक युवतियां बनीं शिकार
uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा