अल्मोड़ा के धारानौला में मिला अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
धारानौला क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 6 बजे धारानौला खड़ी बाजार में रामलीला ग्राउंड के पास से सड़क की ओर जाने वाली सीढ़ियों के पास खेत में नेपाल मूल के लोगों ने एक शव पड़ा देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार यादव, धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि शव 2 से 3 दिन पुराना है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार