मल्ला गरखा में चल रहे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल ग्वाड़ी बी ने जीता-टूर्नामेंट में 14 टीमों ने किया प्रतिभाग-
हरगोविंद रावल।
गंगोलीहाट। नेहरू युवक मंगल दल ग्राम पंचायत मल्ला गरखा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को ग्वाड़ी व गणाई गंगोली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें लगातार दोनों तरफ से अच्छा प्रदर्शन रहा। जिसमें ग्वाड़ी ने फाइनल अपने नाम किया। विजेता टीम को महाकाली न्यूज एजेंसी व उपविजेता टीम को मेहरा फर्नीचर ने ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज राइडर शूज ने प्रदान किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, गजेंद्र रावल, त्रिभुवन बिष्ट, जीवन नेगी, शकर खाती, श्याम सिंह तथा आयोजक मंडल ग्राम प्रधान मनोज कुमार, राजू खाती, रणजीत सिंह, भूपति खाती, युवक मंगल दल अध्यक्ष विजेंद्र खाती ने सभी प्रतिभागी 14 टीमों का आभार प्रकट करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए खेल प्रेमियों व सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद