सड़क की मांग को लेकर 57वे दिन क्रमिक अनशन जारी-
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट। मड़कनाली सुरखाल पाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का एक सूत्रीय सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन सोमवार को 57वे दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन में बैठने वालों में दीपक सिंह भंडारी, कृष्णा सिंह बिष्ट, हिमांशु सिंह भंडारी शामिल रहे। वहीं अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा कि 57 दिन के बाद मोटर मार्ग निर्माण की फाइल नोडल ऑफिस देहरादून में पड़ी है। उन्होंने कहा कि विभाग की अनदेखी को संघर्ष समिति बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से अपेक्षा की है कि उनकी एक मात्र सड़क की मांग को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये।
आंदोलन को समर्थन देने वालों में संरक्षक ठाकुर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बनेला गांव गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान सुरखाल पाठक शंकर सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक दान सिंह भंडारी, सेवानिवृत्त सूबेदार केशर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, पूर्व प्रधान गानुरा ठाकुर सिंह, पूर्व प्रधान सुनखोला कांग्रेस नेता हरीश बहादुर टम्टा, किशन सिंह भंडारी, लाल सिंह, पूरन सिंह, प्रताप सिंह व रंजीत सिंह मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज