हिमनगरी मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात, बर्फबारी के बाद पूरे जिले में कड़ाके की ठंड  

खबर शेयर करें


पिथौरागढ़। हिमनगरी मुनस्यारी में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। मानसरोवर यात्रा मार्ग के साथ ही दारमा, व्यास व चैदास घाटी के गांवों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है।  भारत चीन सीमा की 5से अधिक अग्रिम चैकियों में तीन से चार फीट बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


शुक्रवार तड़के से ही जिला मुख्यालय के साथ पूरे जनपद में आसमान बादलों से ढ़का  रहा। मुनस्यारी के साथ ही इससे लगे क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। मुनस्यारी के खलिया में  5 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। बलाती में 4 इंच हिमपात हुआ है। कालामुनी में 5 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।मुनस्यारी नगर में आधा इंच बर्फ गिरी है।  उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम, रालम,पंच चूली, राजरम्भा, हसलिंग, छिपलाकेदार में बर्फबारी पूरे दिन होते रही। मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान माइनस 2 अधिकतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। भारत चीन सीमा से सटे गुंजी में 12इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। लिपूलेख में तीन फीट  से अधिक बर्फबारी हुई है। नाबी, कुटी में 10 से 15 इंच तक कई जगह हिमपात हुआ है। बौन, फिलम व उससे लगे कई गांवों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ी है। बर्फबारी के बाद पूरे दिन यहां लोगों को ठंड झेलनी पड़ी। चीन सीमा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को बर्फबारी के कारण दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद सैनिक पूरे जज्बे के साथ सीमा पर जमे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कॉपरेटिव बैंकों में खराब प्रर्दशन करने वालों पर होगी कार्रवाई : जावलकर
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119