लो अब प्लॉट दिखाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने प्लाॅट दिखाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। काशीपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह किराये के मकान में रहती है तथा मकान बनाने के लिये प्लाॅट तलाश रही थी। इस दौरान ग्राम इस्लाम नगर निवासी अली रजा पुत्र मुन्ने का उसके पास फोन आया उसने बताया कि वह प्लॉट खरीदने व बेचने का कार्य करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में बाघ का आतंक : छात्र पर हमले के बाद गाभिन गाय को बनाया निवाला -ग्रामीणों में दहशत

कहा कि गुरूवार की की दोपहर करीब तीन बजे अली रजा ने उसे प्लॉट दिखाने व सौदा कराने के लिये ग्राम बसई में बुलाया तथा ग्राम इस्लामनगर स्थित मकान दिखाने के बहाने बन्द पड़े मकान के कमरे में ले गया तथा उसे जान से मारने की धमकी देते हुये जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 506 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में लग गई। शुक्रवार को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी अली रजा को हरियावाला चैक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119