अतिक्रमण हटाने को लेकर वन विभाग सक्रिय, अब नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे सहित अन्य राजमार्ग के किनारे वन भूमि से हटेगा अतिक्रमण

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।
रिपोर्ट:- मजाहिर खान

प्रदेश में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे सहित अन्य राजमार्गों के किनारे वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद वन महकमा और अधिक सख्त हो गया है। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे सहित अन्य राजमार्ग के किनारे वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही गतिमान है और हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भी प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अल्मोड़ा में भारी भूस्खलन, वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग बंद -सड़क पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इधर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद टीम बनाकर ऐसी और जगह चिन्हित की जा रही हैं जहां वन भूमि पर अतिक्रमण हुआ है उनके खिलाफ वन विभाग आवश्यक कार्यवाही अमल में लाए जाने की तैयारी भी कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-पार्सल छुड़ाने के नाम पर साइबर ठगी, हेल्थ सेंटर संचालक से 2.48 लाख रुपये हड़पे

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119