बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बदमाशों ने ट्रांजिट कैंप थानाक्षेत्र के आजाद नगर में बीती रात घर में घुसकर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है। बदमाशों ने मृतक महिला की मां को भी घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी के साथ ही क्षेत्रिय विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंच गए। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना से लोगों में दहशत फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक संजय यादव मूल रूप से यू पी के आजमगढ़ का रहने वाला था और घर जमाई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रहता था।बीती रात बदमाश उसके घर में घुस गए। उन्होंने धारदार हथियारों से संजय और सोनाली पर हमला किया तो उनकी चीख पुकार सुनकर जब सोनाली की मां गौरी मंडल उन्हें बचाने दौड़ी तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से हमला बोल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

इसके बाद संजय के पुत्र जय को धक्का धक्का देकर फरार हो गया, बुरी तरह लहूलुहान गौरी मंडल को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है,दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, मौक़े पर तमाशबीनों का हुजूम इकट्ठा है,शांति व्यवस्था के मद्देनज़र मृतक के घर के पास भारी फोर्स को तैनात किया गया है, पुलिस ने मृत दंपत्ति के घर को एहतियातन सील कर दिया है, फोरेंसिक टीम भी हत्याकांड की जगह पहुँच गयी है और अहम सुराग हासिल किये हैं,इधर घटना की सूचना पर विधायक शिव अरोरा भी मौके पर पहुंच गए हैं। विधायक ने पुलिस को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश भी दिए है। बताया जा रहा है कि दंपत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे,मृतक के पुत्र जय ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक पहले पड़ोस में ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था, पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119