नामी होटल के जनरल मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप -पुलिस को तहरीर सौंपी
हल्द्वानी । एक नामी होटल के जनरल मैनेजर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। दिल्ली की एक युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे इवेंट मैनेजमेंट के काम के बहाने होटल बुलाया और रात में शराब के नशे में उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ रामनगर और हल्द्वानी में इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती है। रामनगर के एक रिज़ॉर्ट में काम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी, जो उस समय वहां का मैनेजर था। वर्तमान में वह हल्द्वानी के एक बड़े होटल में जीएम के पद पर कार्यरत है।
आरोप है कि मंगलवार की रात युवक ने युवती को होटल में आयोजित एक इवेंट के लिए बुलाया। कार्यक्रम के बाद उसने युवती और उसकी सहेली को नैनीताल रोड स्थित एक अन्य होटल में ठहराया। देर रात आरोपी जबरन युवती के कमरे में घुस आया, शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और शोर मचाने पर वह फरार हो गया।
सूचना मिलने पर हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि भोटिया पड़ाव क्षेत्र से आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे