सोमेश्वर विधानसभा में पति-पत्नी आमने सामने-किसकी होगी जीत-
एक सपा उम्मीदवार तो एक ने निर्दलीय कराया है नामांकन-
सोमेश्वर/अल्मोड़ा 28 जनवरी : विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरे हैं। लेकिन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बले निवासी बलवंत आर्य तथा उनकी पत्नी मधुबाला आर्य एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। बलवंत आर्य को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं मधुबाला आर्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।
विधानसभा के बलवंत आर्य और मधुबाला आर्य करीब बीस साल से अधिक समय तक भाजपा में सक्रिय रूप से राजनीति कर चुके हैं। मधुबाला आर्य ने भारतीय जनता पार्टी से सोमेश्वर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। और उन्होंने नामांकन के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया है। जबकि बलवंत आर्य ने एक दिन पहलेसमाजवादी पार्टी के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन किया है। दोनों पति पत्नियों के चुनाव मैदान में उतरने से क्षेत्र में काफी चर्चा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल