बाजपुर लेवड़ा नदी में शव की सूचना ने पुलिस को छकाया, कंबल में लपेटे रजाई और गद्दे मिले

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। लेवड़ा नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कंबल में लपेटे गए रजाई और गद्दे मिले। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गुरुवार को किसी ने हल्द्वानी रोड स्थित लेवड़ा पुल के पास नदी में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नदी में पड़े कंबल को खोला जिसके अंदर रजाई और गद्दे थे, लेकिन देखने पर ऐसा लग रहा था कि जैसे कंबल के अंदर कोई शव हो। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने बताया, शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मौके पर रजाई के नीचे कुछ नहीं था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी है और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119