मातम में बदली दो परिवारों की खुशियां, स्कूटरों के आपस में टकराने से एक युवक और युवती की मौत

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। शहर में दीपावली की खुशियां दो परिवारों के लिए मातम में बदल गई। कोयलघाटी पर स्कूटरों के आपस में टकराने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि, सवार चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्स में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट

कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे स्थित कोयलघाटी तिराहे के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ऋतिक (18) पुत्र मुकेश निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश और आरती (20) पुत्री प्रकाश चंद निवासी आमपड़ाव, इंदिरानगर, कोटद्वार की दर्दनाक मौत हो गई। अंकित (19) और तरूण (14), दक्षक (15) सभी निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश, विशाल राजभर (21) निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश जख्मी हो गए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119