पांच दिन पूर्व चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग से सटे जंगल में महिला हत्याकांड में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पांच दिन पूर्व चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग से सटे जंगल में हुई महिला की हत्या के मामले में श्यामपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। इधर, मृतका की शिनाख्त न होने पर पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। गुरुवार को चंडीदेवी रोपवे मार्ग से कुछ दूरी पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिसिया पड़ताल में साफ हुआ था कि संभवत: गला दबाकर महिला की हत्या की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

मृतका के एक हाथ पर मेहंदी से राम और दूसरे हाथ पर मांझी लिखा था। शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। 72 घंटे बाद शिनाख्त न होने पर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर करने की पुष्टि हुई है। चंडी चौकी प्रभारी अशोक रावत की तरफ से अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के लिए टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119