कबाड़ी ने हाटकाली मंदिर रोड में कर रखा है अतिक्रमण-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
थाना पुलिस रहती है बेखबर-
विश्व प्रसिद्ध मां काली के मोटर मार्ग के मुख्य गेट पर कबाड़ी ने संपूर्ण गंगोलीहाट का कबाड़ सड़क व मां के मुख्य गेट पर फैला रखा है ।वही कबाड़ को बोरों में भरकर महाकाली के गेट पर सटाकर अतिक्रमण किया है।

जिससे यहां आने वाले प्रतिदिन सैकड़ों यात्री वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उक्त कबाड़ के कारण इस सड़क पर आए दिन जाम भी लगता रहता है । इधर उक्त कबाड़ी जब इस कबाड़ को ट्रक में लोड करता है तो उस समय भी आम लोगों सहित छोटे बड़े वाहनों को काफी दिक्कत होती है ।इधर गंगोलीहाट थाना पुलिस को उक्त कबाड़ी का अतिक्रमण फिलहाल अब तक तो नहीं दिख पाया है अब देखना यह होगा कि कब तक विश्व प्रसिद्ध मां हाटकाली की सड़क पर कबाड़ के अतिक्रमण को गंगोलीहाट थाना पुलिस हटाती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल