अज्ञात बदमाशों ने बैंक मैनेजर की कार में मारी गोली घायल मैनेजर एसटीएच में भर्ती-
बाजपुर/यू एस नगर। अज्ञात हमलावर ने बैंक से लौट रहे मैनेजर की कार पर पीछे से गोली मारकर बैंक मैनेजर को गम्भीर रुप से घायल हो कर दिया। घायल मैनेजर को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रिफर कर दिया है। गोलीकाण्ड की घटना के बाद एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मा तथा कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अपनी तफ्तीश शुरु
कर दी है।
गोलीकांड को लेकर लोगों में सनसनी फैली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमबार शाम लगभग साड़े छः बजे के करीब बरहैनी स्थित नैनीताल बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक विवेक यादव बैंक को बंद कराकर वापस बाजपुर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वे नमूना ग्राम के करीब पहुचे, पीछे से संदेहास्पद परिस्थितियों में दो गोलिया चली और वह उनकी कार की डिक्की में छेद कर पिछली सीट व आगे की सीट को पार कर वाहन चला रहे मैनेजर विवेक यादव को जा लगी। गोली लगते ही विवेक कार पर संतुलन नही
बना पाये और कार लहकरा कर सड़क किनारे जा रुकी। अचानक ही कार के ब्रेक लगने से पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवक भी कार से टकराते टकराते बचे।
घटना के बाद घायल मैनेजर विवेक को पहले नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया और वहां से उन्हें सीएचसी भेज दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल मैनेजर को हल्द्वानी रिफर कर दिया गया है।
इधर गोलीकाण्ड की सूचना पर तत्काल पुलिस भी सक्रीय हो गयी। पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्रमोहन सिंह, सीओ वंदना वर्मातथा कोतवाल प्रवीण कोश्यारी तत्काल पहले सीएचसी पहुंचे और घायल मैनेजर विवेक से बात की वे बाद में घटनास्थल पर गये और वहां खड़ी कार का निरीक्षण किया। घटना को लेकर पुलिस ने सम्बंधित बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की पर पैसे को लेकर कोई मामला नही बताया गया। बैंक मैनेजर ने भी स्वयं के पास कोई कैश होने से इनकार किया है। पुलिस घटना को लेकर अलग अलग एंगिल से अपनी जांच में जुट गयी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी हासिल करने में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम