बाजार सामान लेने बाजार गई युवती गायब, रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/ धारी। घर से बाजार सामान लेने गई 18 साल की युवती सामान लेकर घर वापस नहीं पहुंची, काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर युवती के पिता ने तहसीलदार धारी को पत्र लिखकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

डालकन्या, गौनियारो, तहसील धारी निवासी कमल चंद भट्ट ने तहसीलदार को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 18 साल की बेटी तनुजा जो कि 26 मई को 10:30 बजे घर से पटलोट बाजार गई थी,जो अभी तक घर नहीं लौटी है। उन्होंने उसकी बरामदगी की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119