ननद के घर आई विवाहिता की पति ने ही धारदार हथियार से कर दी निर्मम हत्या
ननद के घर आई विवाहिता की उसके ही पति ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार किच्छा नगर के वार्ड नंबर तीन सिसई में तीन दिन पूर्व पूनम उर्फ मीरा 28 वर्ष पत्नी अशोक कुमार अपनी ननद के घर मेहमानदारी में आई थी। बीती रात पूनम का पति अशोक भी अपनी बहन के घर आया था। शनिवार को आम दिनों की तरह ननद धनवती अपने पति तेजपाल के साथ मजदूरी करने चली गई। घर में धनवती का भाई अशोक एवं उसकी पत्नी पूनम उर्फ मीरा घर पर अकेले थे। दोपहर में जब धनवती एवं उसका पति तेजपाल भोजन करने घर आएं तो घर में पूनम उर्फ मीरा खून से लथपथ मृत पड़ी थी। मौके से मृतका का पति अशोक गायब था। उन्होंने घटना की जानकारी पास पड़ोसियों को देते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। शक के आधार पर मृतका के पति को तलाशा तो थोड़ी दूरी पर उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतका की ससुराल लक्ष्मी बिहार कॉलोनी आजाद नगर कोतवाली किच्छा है, जबकि मृतिका पूनम उर्फ मीरा का मायका महतोष मोड़ थाना गदरपुर उधमसिंह नगर में है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दे दी है। हत्या की वजह क्या रही यह अभी इस्पष्ट नही हो पाया है, पुलिस मृतका के पति एवं परिजनों से पूछताछ कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी