तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से सोशल मीडिया से हुआ प्यार, पति को छोड़कर शादी की जिद्द पर अड़ी
हल्द्वानी। तीन बच्चों की मां को 20 साल के छात्र से सोशल मीडिया से प्यार हुआ और अपने पति को छोड़कर उत्तर प्रदेश छात्र के घर पहुंच उससे शादी की जिद्द पर अड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला सोशल मीडिया पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग के कारण अपने बच्चों और पति को छोड़कर को घर से चली गई थी, पति ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने जांच शुरू की तो महिला की लोकेशन यूपी के आजमगढ़ में मिली। दो दिन पहले पुलिस आजमगढ़ पहुंची वहां महिला बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र के घर पर रह रही थी।वही पुलिस ने महिला से बातचीत की तो पता चला महिला और छात्र की दोस्ती सोशल मीडिया से हुई और प्रेम-प्रसंग में बदल गई। पुलिस महिला को समझाकर हल्द्वानी लाई और यहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला को जब पुलिस पकड़ कर हल्द्वानी कोतवाली लाई तो महिला भी अपनी जिद्द पर अड़ी रही, आखिरकार किसी तरह महिला को मनाकर उसके परिजनों को हवाले किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार