फर्जी टैक्सी चालक बनकर यात्री से ऑनलाइन ठगी
हल्द्वानी। हल्द्वानी से दिल्ली तक टैक्सी बुक करने के बाद यात्री के नंबर पर एक अंजान नंबर से फोन कॉल पहुंची। अंजान व्यक्ति ने यात्री को बार कोड भेज रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामला तब खुला जब असली टैक्सी चालक ने पेमेंट न मिलने की बात कही। टैक्सी चालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी फेज तीन निवासी शुभम कश्यप ने बताया कि वह यूके इंडिया टूर एंड ट्रेवल्स नाम से कंपनी चलाते हैं। उनका कार्यालय स्टेडियम रोड पर है।
रविवार को मल्लीताल निवासी भूपेश पांडे ने फोन कर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए टैक्सी की बुकिंग 3800 रुपये पर तय होने की बात की। बात होने के तुरंत बाद भूपेश के पास एक अंजान नंबर से फोन पहुंचा। अंजान व्यक्ति ने ट्रेवल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर भूपेश को एक बार कोड भेजकर रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। शुभम के मुताबिक यात्री ने बिना उनसे बातचीत किए बार कोड पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। ट्रेवल एजेंसी मालिक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जालसाज को पकड़कर कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार