लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा का मददगारी में दुग्ध संघ के कामगार रैक्वाल का नाम जुड़ा
हल्द्वानी। दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोप में जेल में बंद भाजपा से निष्कासित व नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के बाद अब पुलिस उसके मददगारों की तलाश में जुटी तो उसके मददगारों की लंबी लिस्ट लंबी होती जा रही है। जांच के दौरान सरकारी अधिकारियों से लेकर राजनेत्री और व्यापारियों तक के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। वहीं अब जांच के दौरान दुग्ध संघ के कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल को पुलिस ने बीएनएस के तहत आरोपी की भागने के दौरान मदद करने के आरोप में नोटिस भेजते हुए मुकदमे में उसका नाम भी जोड़ दिया है। बता दें कि मुकेश बोरा की मदद करने वालों की लिस्ट में रविवार को एक और नाम शामिल हो गया।
मुकेश बोरा को भगाने के आरोप में पहले ही यह परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या, धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष भीमताल देवेंद्र चनौतिया, ट्रांसपोर्टर व प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह परिहार का नाम पहले ही शामिल था। मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके मददगारों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने दुग्ध संघ के वित्त विभाग में ठेके पर काम करने वाले कामगार राजेंद्र रैक्वाल के खिलाफ भी पुलिस को मजबूत साक्ष्य मिले हैं।
बताया जा रहा कि राजेन्द्र रैक्वाल ने मुकेश बोरा को फरारी के दौरान एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड उपलब्ध करा कर उसकी मदद की। इसके साथ ही फोन के माध्यम से संपर्क होने का भी साक्ष्य मिले है। पुलिस को साक्ष्य के तौर पर राजेंद्र रैक्वाल के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी मिल गई है। जिसके बाद पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ बीएनएस के तहत आरोपी को भागने के दौरान मदद करने के आरोप में नोटिस भेजते हुए मुकदमे में उसका नाम भी जोड़ दिया है। इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि जल्द ही आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-एक सप्ताह से हाईवे पर अंधेरा, हादसे के इंतजार में जिम्मेदार
uttarakhand-बीएसएनएल की सेवा फिर बेपटरी -हल्द्वानी से लालकुआं तक उपभोक्ता बेहाल
नानकमत्ता से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने ठोकी दावेदारी -चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन