राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर पूंजीपतियों के दबाव में कार्य करने का आरोप, मोतीनगर में धरने पर बैठे ग्रामीण, किया प्रदर्शन
मोटाहल्दू। लालकुआं से हल्द्वानी के बीच बनाई जा रही फोरलेन को मोतीनगर के पास सीधा करने एवं सड़क से सटाकर सर्विस लाइन बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन विभाग उक्त क्षेत्र में टेढ़ी-मेढ़ी सड़क बना रहा है, जिससे सदैव दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। बेमियादी धरना कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में एकत्रित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों व आम ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उक्त क्षेत्र में सीधी रोड बनाने के स्थान पर टेढ़ी-मेढ़ी सड़क बनाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है।
साथ ही सड़क से सटाकर सर्विस लेन भी नहीं बनाई जा रही है, जिससे गांव के ग्रामीणों को सड़क में आने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि अभिलंब संबंधित विभाग एवं प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और सड़क को सीधा नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। ग्रामीणों का देर शाम तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दोरान भजन सिंह मेहरा, हरीश भट्ट, चंद्रशेखर पंत, विपिन जोशी, सचिन कुमार, बलवंत मेहरा, भास्कर, तारा दत्त नागिला, शेखर नागिला, मोहन, भानु, नंद किशोर लोशाली, त्रिलोक, धन सिंह, भोपाल सिंह पपोला आदि रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश