आकाशीय बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक की बालगंगा तहसील के राजस्व क्षेत्र भटगांव के सौंप गांव में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से गोशाला के बाहर बंधे तीन मवेशियों की मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मृतक पशुओं का पंचनामा भरकर पी -20 की कार्यवाही के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नौ स्थानों पर जल्द शुरू हो सकती है 4G सेवा -सांसद भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि से क्षेत्र में गर्जना के साथ तेज बारिश के बाद तड़के करीब 5 बजे सौंप गांव में एक ही परिवार के तीन भाइयों रतन सिंह, सोबन सिंह व करण सिंह की छानी के बाहर बंधी तीन भैंसों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। रतन सिंह की पत्नी कमला देवी उस समय भैस का दूध दुह रही थी, तरह वह बाल -बाल बची। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119