पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में जुआ खेलते हुए 02 जुआरियों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष बनभूलपुरा  नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम द्वारा गौला पार्किंग के पास 02 जुआरियों वसीम मलिक पुत्र हनीफ मलिक निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास वार्ड न0 26 थाना बनभूलपुरा व र‌ईस सिद्दीकी पुत्र अनीस अहमद सिद्धीकी निवासी बड़ी मस्जिद के पास इन्द्रानगर वार्ड न0 31 थाना बनभूलपुरा  को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम -कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते मय नगदी 2110 रुपये बरामद किए गए। जिस आधार पर उपरोक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा धारा-13 जीएक्ट पंजीकृत किया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119