बदरीनाथ हाईवे बोल्डर और मलबा आने से बाधित
चमोली। बदरीनाथ हाईवे मलबा और बोल्डर आने से जगह-जगह बाधित हो गया। इस कारण जाम में फंसे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर बोल्डर, मलवा आने से सड़कों पर फंसे लोगों को पुलिस ने बिसकिट और पानी की बोतलें बांटकर सहायता की। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजपुर बज्याड़ चमोली चाड़ा में मलबा आने से हाइवे चार घंटे से अधिक बाधित रहा। यात्रियों के वाहनों को नन्दप्रयाग सैकेट सड़क की ओर डायवर्ट किया गया। पर यहां सड़क संकरी होने से यात्रियों को परेशानी हुई और वाहन बीच में ही फंसे रहे।

जबकि बदरीनाथ हाईवे पर ही पिनौला और टैय्यापुल के समीप भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर हाईवे पर गिर गया। जिस कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया। आपदा एवं ट्रैफिक जाम के समय फंसे लोगों की पुलिस ने मदद की। यात्रा मार्ग बाधित होने के कारण वाहनों को सुरक्षा एवं सुगम यातायात की दृष्टि से एक लाइन लगाकर रोक दिया गया। अवरुद्ध स्थानों के आस पास दुकानें नहीं थी। उन स्थानों में जाम में फंसे हुये श्रद्धालुओं और यात्रियों को थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह द्वारा पानी की बोतलें एवं बिसकिट बांटे गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न