रेलवे ने तोड़ा मकान तो आवेश में आए युवक ने चबाया सांप, वन विभाग ने वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। रेलवे द्वारा नगीना कॉलोनी में मकान ध्वस्त करने के दौरान वहां निकले सांप को गृह स्वामी द्वारा गुस्से में आकर चबा लेने की घटना के बाद वन विभाग ने युवक द्वारा भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व नगीना कॉलोनी क्षेत्र में रेलवे द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कुल 800 कच्चे-पक्के घरों को तोड़ा गया, इस दौरान कॉलोनी निवासी कमलेश महतो का घर जैसे ही पोकलैंड मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा था तभी दीवार के भीतर से एक सांप निकल आया, गृह स्वामी पहले से ही रेलवे और प्रशासन पर मकान तोड़ने के चक्कर में गुस्से में था इसी दौरान निकले सांप को देखकर आक्रोशित कमलेश ने एकाएक सांप को हाथ में पकड़ कर उसको अपने दांतो से बुरी तरह काट डाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

यह घटना निकट खड़े प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल में कैद कर ली, और यह वाक्या  सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद हरकत में आए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कमलेश महतो को आज दोपहर नगीना कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में उसका चालान करने की कार्रवाई शुरू कर दी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119