पिथौरागढ़ के प्रसून को मिला बेस्ट स्माइल अवार्ड
पिथौरागढ़: ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस द्वारा फ़िल्म सिटी नोएडा में आयोजित इंडियाज सुपर मॉडल टैलेंट शो में पिथौरागढ़ के प्रसून देवलाल ने देशभर से आये मॉडल्स के बीच फर्स्ट रनर अप और बेस्ट स्माइल का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का आयोजन नोयडा में किया गया था। जिसमें बॉलीबुड के सुपरस्टार पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में ज़ज के रूप में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, भूमिका बहल जैसी दिग्गज हस्तियां थी।
पिथौरागढ़ के प्रसून देहरादून में एनिमेशन का कोर्स कर रहे हैं। लेकिन उन्हें मॉडलिंग का शौक है। वह इस फील्ड में आगे करियर बनाने की सोच रहे हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत में लगे हुए हैं। सीमान्त के युवा हर क्षेत्र में अपना नाम कर रहे हैं। मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रसून देवलाल नया नाम बनकर उभर रहा है। पूछने पर प्रसून ने बताया कि देश भर के मॉडल्स के बीच अपने आपको पाकर बहुत अच्छा लगा। फर्स्ट रनर अप और बेस्ट स्माइल अवार्ड मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। वह पहले थोड़ा नर्वस जरूर थे लेकिन उन्हें खुद पर पूरा भरोसा था की वह इस प्रतियोगिता को जीतेंगे। प्रसून की इस उपलब्धि पर जयमाला देवलाल,बाल साहित्यकार ललित शौर्य, जय प्रकाश देवलाल , समाजसेवी रामसिंह, प्रकाश जोशी समेत सभी ने बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी