इंटर कॉलेज की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला किया

खबर शेयर करें 👉

बरेली : ठुकराया हुआ प्यार कभी-कभी बहुत खतरनाक रूप ले सकता है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। एक ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली में हाफिजगंज पुलिस सर्कल के अंतर्गत आने वाले एक इंटर कॉलेज की छात्रा ने अपने साथ पढ़ने वाले एक लड़के के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

लड़की उस लड़के से प्यार करती थी, लेकिन लड़के ने उसके साथ कोई भी रिश्ता रखने से इंकार कर दिया। लड़की ने कई मौकों पर लड़के से शादी करने के लिए भी कहा, लेकिन उसने इस विवाह प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह आगे पढ़ना चाहता है और अपना एक करियर बनाना चाहता है।

घायल छात्र
वह लड़की गुरुवार को कॉलेज जाने वाली सड़क पर लड़के से मिली और उसके चेहरे पर ब्लेड से कई बार हमला किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की उस लड़के से कह रही थी, “तुम्हें अपने चेहरे पर बहुत घमंड है। अब तुमसे कोई शादी नहीं करेगी।”

लड़के के चेहरे से खून बहता हुआ देख लड़की भी सड़क पर बेहोश हो गई। लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूत्रों ने कहा कि हमले में उसके चेहरे की कुछ नसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने कहा कि घटना कॉलेज के बाहर हुई है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119