देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने 4 महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ा रंगे हाथ
काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में 4 महिलाओं और दो पुरुषों को काशीपुर पुलिस ने एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का मामला दर्ज कर उनका चालान कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार टांडा उज्जैन रिपोर्टिंग चौकी अंतर्गत ढकिया गुलाबों में छीना फार्म स्थित एक घर में छापा मार दिया। इस फार्म पर पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त चार महिलाओं सहित कुल छह लेागों को दबोच लिया।
सभी लोग एक कमरे में पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, लेडीज पर्स व दो हजार रुपये भी मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि एक युवती एक युवती ढकिया गुलाबो तथा दूसरी युवती गोरखपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जबकि दो युवतियां काशीपुर की बताई हा रही हैं। पुलिस ने इस घटना में शामिल प्रवीण सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कुंडेश्वरी तथा दूसरा व्यक्ति विकास कुमार पुत्र हेमराज जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी