शिक्षक ने की छात्रा की निर्मम पिटाई, छात्रा को कराया अस्पताल में भर्ती, शिक्षक निलंबित

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

एक शिक्षक द्वारा छात्रा की निर्मम पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरएल विद्या मंदिर जसपुर की प्रबंध समिति ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण

नगर से बाहर स्थित विद्यालय में तैनात शिक्षक ने पढ़ाई की बात को लेकर कक्षा 8 की छात्रा की  निर्मम पिटाई कर दी, जिससे छात्रा की हालत बिगड़ गई। छात्रा के पिता ने अपनी पुत्री को उपचार हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार कर रहे डॉ एमपी सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत में सुधार होने पर उसे नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गयी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर विद्यालय में हुई इस घटना से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119