किराएदार ने महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज-
रूद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के भदईपुरा में एक महिला ने किराएदार द्वारा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना में उसकी अश्लील फोटो खींची और इंटरनेट में वायरल कर दी। महिला ने बताया कि मिलक, करनपुर, देवरनिया, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह उससे मामी कहकर काफी मजाक करता था। उसने अपने फोन से उसकी कई फोटो खींची थी। इसके बाद वह उसका गलत फायदा उठाने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा कि उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो उसके पति को दिखा देगा।
एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खीच ली। बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने सोसल मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच एसआई राखी धौनी को सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश