बाघ ने एक और व्यक्ति को बनाया अपना निवाला, फायरिंग के बाद भी शव के पास ही डटा रहा
आखिरकार वन्य जीव कब तक निर्दोष लोगों को अपना निवाला बनाते रहेंगे। बुधवार सायं कॉर्बेट पार्क से सटे लालूपुर बांसटीला में खेत में रखवाली करने वाले 43 वर्षीय ग्रामीण को बाघ उठाकर ले गया। ग्रामीण की मौत से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर लालुपुर बांसटीला निवासी पप्पू तिवारी उम्र 43 वर्ष पुत्र हरीश कुमार खेत की रखवाली कर रहा था। देर सायं खेतसे उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर बाघ को भागने का प्रयास किया, लेकिन बाघ शव के पास ही बैठा रहा। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है, आए दिन जंगल से निकलकर बाघ खेतों में जा रहा है आसपास में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने पार्क प्रशासन से बाघ को पकड़ने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता