दो बच्चों के पिता ने अपना धर्म बदलकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

खटीमा में छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था तभी उसे पुलिस ने पुलभट्टा के पास से धर दबोचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

यूपी से सटे एक गांव की छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह वर्ष 2022 में एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना अजय बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी का नाम अजय नहीं बल्कि अलाउद्दीन है। उसके दो बच्चे भी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

आरोपी ने उस पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। पुलिस के मुताबिक, न्यूरिया नवदिया, पीलीभीत, यूपी निवासी अलाउद्दीन के विरुद्ध पांच दिन पहले धारा 376, 504, 506 एवं एससी-एसटी
अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119