कार सवार अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग दंपत्ति से की मारपीट, हाथ तोड़ा
ऋषिकेश। दिल्ली के बुजुर्ग दंपति के साथ कार सवार अज्ञात युवकों ने बदलसूकी कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। इस बीच बुजुर्ग महिला का हाथ तक तोड़ दिया। घटना के बाद अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास ऋतु पोपली और उनके पति इंद्रराज निवासी नीलगीर अपार्टमेंट, सेक्टर-9, रोहणी, दिल्ली रुके थे। आरोप है कि कार सवार अज्ञात युवकों ने लापरवाही से कार लाकर रोकी। समझाने पर उन्होंने बदलसूकी कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। विवाद में बुजुर्ग ऋतु की हाथ की हड्डी टूट गई।
मामला बढ़ता देख अज्ञात कार सवार मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने ऋतु को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि ऋतु पोपली की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आईपीसी की धारा 323 और 325 के तहत कार्रवाई की गई है। पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द धरपकड़ कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल