महिला ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, मौत-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। गांस गांव में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। गांस गांव निवासी जितेंद्र राम 38 वर्ष चुनाव प्रचार करने के बाद नशे कि हालत में देर रात घर पहुंचा, जहा उसका उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया, आरोप है कि सुनीता ने ब्लेड से जितेंद्र राम का प्राइवेट पार्ट काट दिया और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

सुनीता ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र राम उसे हर रोज़ प्रताड़ित करता था और उसके साथ कई बार मारपीट भी करता था, जिस वजह से वह काफी परेशान रहती थी और घटना के दिन उसका पति शराब पीकर आया था। फिलहाल मृतक के भाई की तहरीर पर सुनीता को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले कि जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119