युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप- मुकदमा दर्ज-
हल्द्वानी। एक निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती ने एक युवक पर शादी के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाली काठगोदाम निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि अस्पताल में काम करने वाले गौलापार निवासी युवक से उसकी डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। लेकिन युवक अब शादी से मुकर गया है। यही नहीं युवक ने अब अस्पताल से काम भी छोड़ दिया है। उसका मोबाइल अब स्विच ऑफ आ रहा है। युवती की तहरीर के आधार पर युवक पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
बारिश की संभावना को देखते हुए नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत