गजब… लो अब नानी के जेवर लेकर नाबालिग नाती फरार, नानी ने लिखाई रिपोर्ट

खबर शेयर करें 👉

नानी के घर से सात तोला सोने के जेवरात लेकर नाबालिग नाती के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। नानी ने सत्रहमील चौकी में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। खटीमा के ग्राम बरी अंजनिया निवासी पुष्पा जोशी पत्नी स्व. गोविंद बल्लभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री का 16 वर्षीय पुत्र उसके घर रहता था, दो जून की सुबह सात बजे अचानक घर से चला गया और घर में रखा सात तोले सोने के जेवरात भी लेकर गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान

उसकी काफी तलाश करने के बाद भी परिजनों को नहीं मिला। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने युवक की तलाश में सगे संबंधियों व मित्रों से जानकारी ली गई, लेकिन कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर सीडीआर निकाली जा रही है और युवक की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119