विधायक डॉ. बिष्ट ने दिया भरोसा, बिंदुखत्ता बनेगा राजस्व गांव
मजहिर खान की रिपोर्ट
-राजस्व गांव बनाओ संघर्ष समिति ने भी किया 7 तारीख को विशाल आंदोलन का ऐलान
विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने बिंदुखत्ता के एक बैंकट हॉल में आयोजित ग्रामीणों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाया जाएगा उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत पत्रावली तैयार की जा रही है तथा शीघ्र ही उनके नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा विधायक डॉ बिष्ट ने यह भी कहा कि कुछ लोग बिंदुखत्ता वासियों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन किसी को भी किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है बिंदुखत्ता जल्दी ही राजस्व गांव बनेगा उन्होंने वन अधिकार समिति को सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए भी एक समिति का गठन किया।

जिसमें श्याम सिंह रावत प्रमोद कॉलोनी बीना जोशी देवी दत्त पांडे डॉक्टर चंद्र सिंह दानू तथा भरत नेगी को शामिल किया गया है इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए आवश्यक पत्रावली तैयार की जा रही है जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे वहीं दूसरी ओर बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में जगह-जगह गांव में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है तथा 7 जून को लालकुआं में प्रस्तावित आंदोलन की सफलता पर व्यापक रणनीति तय की जा रही है संघर्ष समिति को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन भी मिलता दिखाई दे रहा है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न