युवती ने तीन मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर: शहर में एक युवती ने तीन मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवती मणिपुर की रहने वाली थी और वह रुद्रपुर में स्पा सेंटर में काम करती थी.सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है. फिलहाल, मामले की तहकीकात कर रही है.वहीं, कोतवाल विजेंद्र साह ने बताया कि किमिनिनिग सिंगसिथ उर्फ मैरी केथलमानवी सोनापति मणिपुर की रहने वाली हैं. यहां रुद्रपुर में इंदिरा कॉलोनी में किराए में रहती थी. शनिवार को वह मॉडल कॉलोनी में किराए में रहने वाली अपनी मणिपुर की सहेली के पास गयी थीं. रात आठ बजे किमिनिनिग सिंगसिथ ने अपनी सहेली से खाना बनाने को कहा, जिसके बाद वह सामने वाले कमरे में चले गई और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

जब दोस्त उसकी सहेली खाना खाने के लिए बुलाने को पहुंची तो दरवाजा अंदर से लॉक था. आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं आया, जिसके बाद वह जैसे ही नीचे आयी तो उसे खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मृतका की दोस्त से पूछताछ में जुटी है. मृतका और उसकी सहेली शहर के एक स्पा सेंटर में साथ काम करती थे. फिलहाल, पुलिस युवती की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119