हाटकाली मंदिर में श्रावणी उपाकर्म व गंगोलीहाट में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
हरगोविंद रावल
गंगोलीहाट । प्रसिद्ध हाटकाली मंदिर में सेंकडो रावल परिवारों व मंदिर के पुरोहित दीप चंद्र पंत व पंकज पंत तथा कई विद्वान ब्राह्मणों द्वारा शक्तिपीठ में समस्त जनेऊ एवं रक्षा तागे पर विधिविधान से मंत्रोचार कर श्रावणी उपाकर्म की हज़ारो वर्ष से चली आ रही रीति रिवाज को पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न कराया।

वही सभी रावल पुजारियों व मंदिर में उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा एकसाथ बैठकर जनेऊ धारण किया गया,उसके बाद सभी पुरोहितों ने यजमानों को पवित्र रक्षा धागा बांधा। वही गंगोलीहाट में हर परिवार में बहनों ने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर भाई बहन के पवित्र त्यौहार को धूमधाम से मनाया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-महिला दरोगा को थप्पड़ मारने और पिस्टल तानने का आरोप, एसओजी सिपाही सस्पेंड
विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक : अजय भट्ट
UK-पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत -एक युवक की मौत, चार घायल