काम पर निकले युवक का रेलवे ट्रेक पर शव मिला
काशीपुर। ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रेक पर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम हरीनगर निवासी महेंद्र सिंह (42) चैती के पास स्थित एक फार्मर के यहां काम करता था।
शनिवार की शाम वह अपने घर से फार्मर यहां जाने के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। जानकारी के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। रविवार को महेंद्र सिंह का शव बरखेड़ी के पास रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नवरात्र में बड़ा हादसा : बदियाकोट का प्राचीन मां भगवती मंदिर आग में जलकर खाक -ऐतिहासिक काष्ठकला नष्ट
UK-कपकोट में खाई के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील