तल्लीताल स्थित नेशनल होटल मर्डर कांड : कथित पति ने ही की थी जहर देकर महिला की हत्या

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल स्थित नेशनल होटल में 1 अगस्त की रात मुरादाबाद निवासी महिला की हत्या जहर देकर उसके कथित पति ने ही की थी । मृतका की बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है ।

     बिसरा रिपोर्ट में इरम की मौत जहर से होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी को तल्लीताल से गिरफ्तार किया है । इस घटना का खुलासा करते हुए सीओ नैनीताल विभा दीक्षित  व तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने बताया कि 1 अगस्त की रात्रि में आरोपी गुलजार ने इरम को जहर दिया था । इरम द्वारा उल्टी करने पर उसने साक्ष्य मिटाने के लिये उल्टी की सफाई की और उसका मोबाइल गायब कर दिया । अगले दिन वह इरम को कमरे में बन्द कर भाग गया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-किच्छा में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत -परिवार में मचा कोहराम

  घटना की रिपोर्ट 2 अगस्त को मृतका की बहन व मां  निवासी मुरादाबाद ने तल्लीताल थाने में दर्ज कराई थी । जिसमें इरम का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवीलिया में जैविक खेती को बढ़ावा -PKVY योजना के तहत 21 किसानों को मिले कृषि उपकरण

    घटना की तफ्तीश में जुटी नैनीताल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और परिजनों के कॉल डिटेल चैक करने के साथ ही मृतक इरम खान का विसरा परीक्षण के लिए रुद्रपुर के आरएफएसएल लैब भेजा था, जिसमें मृतका के शरीर पर जहर की पुष्टि हुई। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि इरम ने आरोपी गुलजार के विरुद्ध मार्च 2023 में थाना मुगलपुरा मुरादाबाद में 64/23 धारा 376/377/313/504/506 आईपीसी, 67 आईटी एक्ट पंजीकृत कराया था। जिसमें विवेचना धारा 504/506 आईपीसी और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। जांच में ये भी सामने आया कि इरम, मौ. गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी और आरोपी इरम पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत गुलजार, इरम को नैनीताल घुमाने लाया और होटल में रात को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान -वीकेंड पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

पुलिस ने आरोपी को धारा 302/201 के तहत तल्लीताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119