बिंदुखत्ता क्षेत्र में आठवीं की नाबालिक छात्रा से शादीशुदा युवक ने किया जंगल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
चिकित्सकीय जांच करने के साथ-साथ मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता से लगे गौला नदी के पार एक गांव में आठवीं की नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, पुलिस ने पीड़िता छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के साथ-साथ मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में पहुंचे गौला नदी के पार एक गांव में निवास करने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है, आज स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं घर को जा रही थी जैसे ही वह गौला नदी के पार पहुंची तभी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा, युवक की बातों में आकर तीनों छात्राएं मोटरसाइकिल में बैठ गई, गांव पहुंचने पर दो छात्रात्रों का घर पहले पढ़ता था जिन्हें उसने उतार दिया और तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया, जहां उसके साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया।
बदहवास हालत में घर पहुंची यात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम दी गई, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया, तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है, तथा आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता है, जबकि पीड़िता नाबालिक छात्रा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK..सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने की कोशिश -फर्जी ID चलाने वाला गिरफ्तार
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’ -भक्तिमय माहौल में गणेश चतुर्थी का शुभारंभ
प्रधान संगठन का सरकार को अल्टीमेटम : 29 विषय पंचायतों को हस्तांतरित न हुए तो न्यायालय जाएंगे प्रधान